पकवा इनार। कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को आगमन को लेकर हर कोने में पुलिस कर्मी तैनात रहे। आने जाने वाले लोगों को बैरकेडिंग कर नियंत्रित किया जा रहा था। यह स्थिति राष्ट्रीय राजमार्ग-28, कसया पडरौना मार्ग, कसया-देवरिया मार्ग सहित बुद्ध मंदिर मार्ग पर प्रत्येक प्रवेश स्थल पर बैरिकेडिंग व कुछ संपर्क मार्गों को बांस-बल्ली से बंद कर दिया गया था। आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहा। सुबह से ही कुशीनगर से लेकर एयरपोर्ट तक तैनात रही। रूट डायवर्जन होने से राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मुख्यमंत्री सुरक्षा बंदोबस्त में पुलिस प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित झुंगवा कट पर बैरिकेडिंग रहा। आगे झुंगवा व नहर रोड को बांस से बंद किया गया था। आगे मुख्य प्रवेश द्वार पर काफी तादाद में पुलिस मुस्तैद रहे। इसके आगे कालोनी व प्रत्येक गली और छोटे संपर्क मार्गो को बंद किया गया था। इसके अलावा मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर के प्रवेश द्वार, वर्मी बुद्ध विहार में मेटल डिटेक्टर लगाया गया था।
यहां प्रवेश पूछताछ के बाद ही दिया जा रहा था। होटल पथिक निवास, पिपराझाम मार्ग, बुद्धा वाहन पार्किंग, पुरातत्व पार्किंग, सहित होटल यूनिट व रामाभार स्तूप, अनिरुद्धवा मार्ग, कृषि विश्वविद्यालय स्थल, देवरिया मोड़ व आगे पुलिस कर्मी तैनात थे। इसके अलावा कसया-पडरौना मार्ग व कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कुशीनगर को जोड़ने वाले मार्ग फर हर 10 कदम पर पुलिस कर्मी तैनात रही।