फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अगले साल छात्रों से गुलजार होगा कृषि विश्वविद्यालय परिसर

Mon, 10 Nov 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को कुशीनगर पहुंचे और कृषि विश्वविद्यालय में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कक्षाओं के संचालन का वादा किया। इसी साल वार्षिक बजट में फैकल्टी और हॉस्टल आदि व्यवस्था के लिए दो करोड़ मिले थे। इससे पहले सेक्शन और एंट्रेंस एग्जाम के बाद दाखिला वेबसाइट पर भी कृषि विश्विद्यालय का नाम आया, लेकिन इन सब जतन के बावजूद कक्षाएं शुरू नहीं हुईं। बताया जा रहा है कि अधूरी तैयारियों और छात्रों के रुचि नहीं लेने के कारण भी कक्षा संचालन की प्रक्रिया अधर में रह गई।
विज्ञापन

महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निर्माण शुरू हो गया है और दो वर्ष में पूरा होगा। निर्माण कार्य पूरा होने तक विद्यार्थियों को विश्विद्यालय से जोड़ने और गन्ना अनुसंधान केंद्र बभनौली के संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के उद्देश्य से शासन ने सेवरही के बभनौली में शुगर तकनीक विषय पर स्नातक कराने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें