कसया। स्थानीय थाने की पुलिस ने चोरी के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान व नगद रुपए बरामद की हैं। कसया थाने में 23 अक्टूबर को विजय प्रकाश चौरसिया ने चोरी का केस दर्ज कराया था। जिसमें उनके गोरखपुर मार्ग स्थित लोहिया पुल समीप निर्माणाधीन होटल से साढ़े तीन लाख की तार की चोरी हुई थी। घटना बगल के मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था। जिसमें चार युवक चोरी करते दिखाई दे रहे थे। मामले में पुलिस ने छानबीन करते हुए वार्ड नंबर 18 डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर से सामान बरामद किया था।
जिस मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए आकाश चौहान निवासी मथौली थाना कसया को गिरफ्तार किया। साथ ही दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस के अनुसार, उनके पास से चोरी का एक बैटरी, एक स्टैंडिंग पंखा, चार चूल्हे बर्नर व पाइप सहित, तीन स्टील की छोटी बाल्टियां, एक इन्वर्टर, एक स्टैंडिंग हीटर और बिक्री का नगद 8 हजार रुपये बरामद किया गया है।