पिपरा कनक। पटहेरवा-समउर मार्ग पर स्थित शराब की दुकान के आसपास लगने वाले जमघट और राहगीरों पर फब्तियां कसने की शिकायतों को लेकर पटहेरवा पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाया। दुकान के आसपास चल रही दुकानों और वहां बैठे लोगों की जांच की गई।
अभियान के दौरान कुछ संदिग्ध लोगों को पुलिस थाने ले गई। पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद शौकीनों और अराजक तत्वों से पूछताछ भी की। थाने के एसआई अनुराग यादव पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और पूरे क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह जांच अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद