गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने शुक्रवार शाम मार्च निकाला। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। थानाक्षेत्र के विभिन्न चट्टी-चौराहों व मुख्य सड़कों से होकर मार्च निकाला गया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मार्च निकाला गया। क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को सख्त संदेश दिए गए हैं। यदि किसी ने शांति सहित सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि बाजार में किसी भी संदिग्ध वस्तु और संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है।
सुरक्षा के मद्देनजर सिक्योरिटी को पुख्ता करने को लेकर तुर्कपट्टी, नोनियापट्टी, उजारनाथ, बरवाराजापाकड़, सीताराम चौराहा, गुरवलिया बाजार आदि में मार्च निकाला गया। इस दौरान एसआईगण कैलाश यादव, विनोद राय, नरसिंह ओझा, राहुल कुमार, विनायक यादव, संतोष यादव, कांस्टेबल तारकेश्वर यादव, धर्मेंद्र यादव, विवेकानंद यादव, जयप्रकाश राय, राहुल प्रसाद आदि मौजूद रहे।