फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो तस्करों ने पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश की

विज्ञापन
तुर्कपट्टी पुलिस ने तस्‍करों से पशुओ को मुक्त कराया । - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
दो ट्रकों से 63 गोवंशीय पशुओं बरामद, आठ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। सोमवार रात में करीब 11 बजे फोरलेन पर जा रहे पशुओं को लादकर ले जाए जा रहे दो ट्रकाें में से एक के चालक ने रोकने की कोशिश में पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश की। हालांकि आगे जाकर पुलिस टीम ने दोनों ट्रकों को रोक लिया। इसमें 63 गोवंशीय पशु लदे थे। इसके साथ ही आठ तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।
तुर्कपट्टी पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली कि कसया की तरफ से दो ट्रक आ रहे हैं जिसमें गोवंशीय पशु लदे हैं। सूचना पर तुर्कपट्टी एसओ संजय सिंह पुलिस टीम के साथ फोरलेन पर पहुंचे। जोकवा ओवर ब्रिज से लगभग 500 मीटर पूरब पुलिस टीम ने एक साथ दो ट्रकों को आता देख टीम ने चालकों को रुकने का इशारा किया। एसओ के अनुसार नजदीक आने पर अचानक चालक ने ट्रक पुलिस कर्मियों की तरफ मोड़ दिया। पहले से सतर्क पुलिस टीम ने खुद को बचाते हुए ट्रकों का पीछा किया और ओवरब्रिज के नजदीक घेरकर रोक लिया। तीन गाड़ियों में सवार पुलिस कर्मियों ने उतरते ही ट्रकों में सवार चालक समेत आठ लोगों को पकड़ लिया। ट्रकों पर लगे तिरपाल को हटाया तो उसमें गोवंशीय पशु दिखाई दिए। पुलिस टीम दोनों ट्रकों को लेकर थाने पहुंची। थाना परिसर में पशुओं को गाड़ी से उतारा गया तो 63 गोवंशीय पशुओं में से एक पशु की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

पूछताछ में तस्करों की पहचान मकबूल पुत्र सुभान निवासी सिंघटीकर थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर, मोहम्मद अली पुत्र अब्बास अली निवासी पंचपोखरी थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर, सज्जाद हुसैन पुत्र शाह मोहम्मद निवासी मिर्जापुर थाना जहांगीरगंज जनपद अंबेडकरनगर, सदरू पुत्र मिद्दीक निवासी हसनाडीह थाना अहिरौली जनपद आजमगढ़, असलम पुत्र जमील निवासी हसनाडीह थाना अहिरौली जनपद आजमगढ़, फैयाज पुत्र फूल मोहम्मद निवासी हसनाडीह थाना अहिरौली जनपद आजमगढ़, फारुख पुत्र मोहम्मद आलम निवासी हसनाडीह थाना अहिरौली जनपद आजमगढ़ व मोहम्मद मोहसीन पुत्र तौफीक निवासी लोई थाना फुगाना जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। इनके पास से 12 बोर के दो तमंचे, कारतूस व दो चाकू बरामद हुआ।
एसओ संजय सिंह ने बताया कि 63 पशु बरामद हुए हैं। गिरफ्तार तस्करों पर केस दर्ज कर लिया गया है। पशुओं के स्वास्थ्य की जांच पशु चिकित्सक से कराई गई है। इन्हें किसानों की सुपुर्दगी में दिया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी बैरिकेडिंग पर पकड़े गए तस्कर
तुर्कपट्टी। फोरलेन हाइवे पर दो ट्रक गोवंशीय पशुओं के साथ आ रहे तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने सूझबूझ का परिचय दिया। एसओ ने जोकवा बाजार ओवर ब्रिज के पश्चिम तथा पूरब तरफ के अलावा सोहंग मोड़ पर भी एक टीम खड़ी कर रखी थी। पहली टीम की तरफ से खड़ी की गई बाधा पार करने के बाद आगे बढ़े तस्कर अचानक पुलिस की और टीम देखकर घबरा गए। इसी बीच दोनों टीमों ने एक साथ दोनों ट्रकों को घेर लिया। हालांकि इस दौरान पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाकर भागने का प्रयास तस्करों ने किया लेकिन मजबूत घेराबंदी को तोड़ नहीं पाए और सभी तस्कर असलहे के साथ पकड़ लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें