फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सभी करें सम्मान : अशोक कटारिया

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन राज्यमंत्री बोले, प्रदूषण बड़ा संकट है, सबको मिलकर रोकना होगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कसया(कुशीनगर)। अयोध्या मामले में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सभी को सम्मान करना चाहिए। देश हमारा है, इसके हित का ख्याल हमें ही रखना होगा। ये बातें प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया ने मंगलवार को कुशीनगर के होटल पथिक निवास में पत्रकार वार्ता में कहीं।
उन्होंने कहा कि प्रदूषण बड़ा संकट है। मिलकर ही इसका समाधान हो सकता है। दिल्ली के बाद लखनऊ में भी प्रदूषण बढ़ा है। प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार काम कर रही है। लेकिन यह मामला जन जीवन से जुड़ा है। इसलिए समाज के हर वर्ग को प्रदूषण मुक्त वातावरण के लिए आगे आना होगा। पौधरोपण कर कुछ हद तक इसपर काबू पाया जा सकता हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदूषण मुक्त वातावरण तैयार करने के लिए काम कर रहे हैं। इससे पहले होटल के मीटिंग हाल में गोरखपुर व आजमगढ मंडल के विभागीय अधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुशीनगर में परिवहन मंत्री का हुआ स्वागत
प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया का कुशीनगर में वेलकम हाउस पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, विधायक खड्डा जटाशंकर त्रिपाठी, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, सुमित त्रिपाठी, अनिल प्रताप राव, डेविड राय, अनिल मल्ल, पवन दुबे, दिनेश गुप्ता, राकेश गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें