फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छह पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई

Fri, 07 Jun 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। पुलिस ने बृहस्पतिवार को छह गो तस्करो क़े खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसमें तीन आरोपी तमकुहीराज थाना क्षेत्र के, एक आरोपी बिहार और दो आरोपी पडरौना कोतवाली पडरौना के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

तमकुहीराज इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव लतवा मुरलीधर निवासी हिसाबुद्दिन उर्फ़ टेनी, नौसाद उर्फ़ मूस व गुलाब, पडरौना कोतवाली के बसहिया बनबीरपुर निवासी रियाज उर्फ़ ननकी, शामसद और बिहार गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना के गांव धरनी हाटा निवासी फूलमुहम्मद समेत छह आरोपियों के खिलाफ पशु तस्करी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस की जांच में पता चला है कि ये आरोपी बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित पशुओं की खेप बिहार सहित अन्य प्रांतों में भेजते हैं। ये संगठित रूप से आपराधिक कार्यों को अंजाम देते हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें