फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस गंभीर’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस गंभीर’
विज्ञापन

श्रीकृष्ण हायर सेकेंड्री स्कूल परिसर में आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कठकुइयां स्थित श्रीकृष्ण हायर सेकेंड्री स्कूल परिसर में मंगलवार को मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्राओं को नारी सुरक्षा के लिए सरकार और पुलिस की तरफ से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कुबेरस्थान थाने के एसओ संजय कुमार ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस पूरी तरह गंभीर है। समय पर सूचना मिले तो कार्रवाई तय है। इसलिए महिलाओं और बालिकाओं को संकोच करने के बजाए बेझिझक अपनी समस्या पुलिस के साथ साझा करनी चाहिए। उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए पुलिस की तरफ से जारी 1090, 181, 108, 1076, 112, 1098, 102 आदि टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस दौरान कुबेरस्थान थाने के पुलिस कर्मियों के अलावा विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें