फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किया रूट मार्च, दिया सुरक्षा का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने किया रूट मार्च, दिया सुरक्षा का भरोसा
विज्ञापन

पडरौना। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए बुधवार को सीओ सदर ने पडरौना शहर में रूट मार्च किया। इनके साथ काफी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।
एसपी धवल जायसवाल के निर्देश पर सीओ सदर कुंदन सिंह ने बुधवार को पडरौना में पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। उन्होंने आम जनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से यह पैदल मार्च किया। बाजार एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन तथा नवयुवकों की चेकिंग व पूछताछ की गई। बाजारों में स्थित दुकानदारों से संवाद कर दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु प्रेरित किया गया। भीड़भाड़ वाले स्थानों में भ्रमण करते हुए वहां पर मौजूद सब्जी विक्रेताओं, स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों, रिक्शा चालकों से वार्ता की। बताया कि लोगों को सड़क की पटरी से उचित दूरी पर दुकानें लगानी चाहिए, ताकि दुर्घटना न हो सके। सीटो सिटी कुंदन सिंह ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर पैदल मार्च निकाला गया है। यातायात के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘आपसी सौहार्द से मनाएं ईद का त्योहार’
फोटो है।
टेकुआटार। रामकोला पुलिस की तरफ से क्षेत्र में रूट मार्च किया गया। इसमें लोगों केे आपासी सौहार्द से ईद का त्योहार मनाने की अपील की गई। एसओ नीरज कुमार राय ने कहा कि त्योहार आपसी सौहार्द का संदेश देते हैं। इसलिए लोगों में शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाना चाहिए। उन्होंने चेताया कि त्योहार में खलल डालने वालों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने लहवारी चौक, मथौली मोड़, चांदनी चौक, हीरा चौक, फुर्सतपुर बाजार आदि बाजार और गांव में रूट मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
इस दौरान नबीस अहमद, रामचंद्र यादव, मिथलेश प्रजापति, गौरव राय, संदीप सिंह, जितेंद्र पाल, महेंद्र यादव, रवि यादव, आकाश चौधरी, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें