कसया। पुलिस ने रविवार को शहर के विभिन्न होटलों में छापा मारा। छह होटलों की जांच के दौरान चार संदिग्ध जोड़े पकड़े गए। पूछताछ के बाद महिलाओं छोड़ दिया। चार पुरुषों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई कीगई।
पुलिस टीम ने होटलों के रजिस्टर, ठहरे हुए लोगों के पहचान पत्र और अन्य अभिलेखों की भी जांच की। होटल संचालकों को बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा उपलब्ध न कराने तथा आगंतुकों का पूरा रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए। हिंद गेस्ट हाउस से चार जोड़ों को पकड़ कर पुलिस थाने लाई। एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न होटलों की जांच के दौरान चार संदिग्ध जोड़े मिले थे। संवाद