छह पशुओं को मुक्त कराया, दो तस्कर गिरफ्तार
हाटा कोतवाली क्षेत्र का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बृहस्पतिवार की सुबह हाटा कोतवाली पुलिस ने दुबौली के पास एक पिकअप पकड़ी, जिस पर छह पशु लदे हुए थे। पुलिस का दावा है कि तस्करों ने पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया लेकिन सजगता के चलते पुलिस कर्मियों को चोट नहीं आई।
हाटा कोतवाल जयप्रकाश पाठक ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह दुबौली पुल के पास पुलिस टीम ने एक पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस टीम ने खुद को बचाते हुए पीछाकर पिकअप को रोक लिया। पिकअप में छह पशु क्रूरतापूर्वक लादे गए थे। रस्सी काटकर पशुओं को मुक्त कराया गया। इस दौरान पकड़े गए शाहरुख खान निवासी परसौना भरटोलिया थाना रामकोला और विस्मिल्ला निवासी गड़ेरी पट्टी थाना कोतवाली हाटा के खिलाफ गोवंश अधिनियम, पशुक्रूरता अधिनियम और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।