फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुजफ्फरनगर के दो पशु तस्करों को पुलिस ने दबोचा

Wed, 12 Feb 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तस्करी कर वध के लिए बिहार लें जा रहे तीन गोवंश के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गोवंश को पुलिस ने गोशाला पहुंचाया। मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोेपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

तमकुहीराज पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली कि तस्कर पिकअप से गोवंश को लेकर वध के लिए बिहार लेकर जा रहे है। सूचना के आधार पर सक्रिय हुई पुलिस की दो टीमों हाईवे पर घेराबंदी कर वाहनों की जांच करने लगी। दोपहर करीब 12 बजे हाईवे के रास्ते एक पिकअप आता दिखाई दिया।
पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर पिकअप को रोककर जांच की तो क्रूरतापूर्वक लदे तीन गोवंश मिले। पुलिस ने पिकअप में सवार मुजफ्फरनगर जिले के जौली निवासी नईम अहमद व वसीम के रूप में की। पूछताछ में पशु तस्करों ने बताया कि गोवंश वध के बिहार लेकर जा रहे थे। गोवंश को बिहार में तय स्थान पर पहुंचाकर वापस मुजफ्फरनगर लौट जाते। पुलिस ने पकड़े गए दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि पूछताछ में पशु तस्करों ने कई जानकारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें