गोड़रिया में रूठ मार्च करते पुलिस।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
रूट मार्च कर पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा
दुदही(कुशीनगर)। विशुनपुरा पुलिस ने बुधवार को अर्धसैनिक बल के जनावों के साथ क्षेत्र के गांवों में रूट मार्च किया। इसमें पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए निडर होकर मतदान करने की अपील की।
तमुकुहीराज सीओ फूलचंद कन्नौजिया की अगुवाई में विशुनपुरा के एसओ नरेंद्र प्रताप राय के साथ अन्य पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र के चाफ गांव, गोड़रिया, राय पट्टी, खलवा पट्टी, मठिया माफी में मार्च किया। सीओ ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह आश्वस्त है। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। कानून की अवहेलना करने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेताया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री पोस्ट न करें।
इस दौरान एसआई नन्दा प्रसाद, निरंजन राय, एलबी शर्मा, श्रीकृष्ण मौर्या, उमेश यादव, बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।