फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आरोपियों का सीडीआर खंगाल रही पुलिस और लोगों का प्राथमिकी में बढ़ सकता है नाम

Sun, 04 Jan 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
निशांत के घर पहुंचे सांसद विजय कुमार दुबे व हाटा विधायक मोहन वर्मा। संवाद     
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के नैकाछपरा गांव के अमरपुर टोला निवासी निशांत सिंह की हत्या को लेकर शनिवार को भी दोनों गांवों में तनाव देखने को मिला। दोपहर में कुशीनगर सांसद विजय दुबे पहुंचे और पीड़ित परिवार से बात करने के बाद वहां मौजूद सीओ और थानाध्यक्ष से कहा कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई की जाए। कार्रवाई में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रही पुलिस आरोपियों के सीडीआर की मदद से पता लगाने जुटी है कि घटना में और लोग तो शामिल नहीं हैं, अगर ऐसा साक्ष्य मिला तो कुछ और लोगों का नाम विवेचना के दौरान बढ़ सकता है। निशांत की हत्या के बाद से जुड़वनिया गांव के अधिकतर युवक घर छोड़कर फरार हैं।
अमरपुर टोला निवासी 22 वर्षीय निशांत और इसके साथ कुंदन राजभर पर जुड़वनिया गांव में नौशाद और इसके साथी ने बुधवार को चाकू से हमला कर दिया। इसमें निशांत की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि कुंदन घायल हो गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि कुंदन आरोपी के घर की एक युवती से बात करता था। इसी को लेकर विवाद हुआ है, लेकिन दो समुदाय से मामला जुड़ा होने के कारण निशांत की हत्या के बाद लोग उग्र हो गए।
विज्ञापन

मामले को डैमेज कंट्रोल करने में पुलिस के पसीने छूट गए। दो दिन तक माहौल गरम रहा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है, लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना में और युवक शामिल रहे, पुलिस इसका साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस के अनुसार घटना में जो भी शामिल होगा, वह कत्तई नहीं बचेगा। दोनों गांव में पुलिस कैंप कर रही है। वहीं सांसद विजय कुमार दुबे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि निशांत की हत्या साधारण नहीं है। शासन तक यह मामला पहुंचा है।
इसमें शामिल दोषियों पर एनएसए की कार्रवाई करने की मांग पुलिस से किया। पीड़ित परिवार को शासन से मिलने वाले सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे घटना की जानकारी दूंगा। यह कार्रवाई केवल औपचारिकता नहीं होगी, बल्कि दंडात्मक प्रक्रिया को प्रभावी और परिणामकारी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को कड़ा संदेश मिल सके। इस दौरान पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर राव, राकेश जायसवाल, चमन यादव आदि मौजूद रहे।
सीओ कसया कुंदन सिंह ने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रहीं है। दोनों गांवों में पुलिस तैनात है। गांव में आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। घटना में कुछ और लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। इसके लिए साक्ष्य जुटाया जा रहा है।


परिजनों से विधायक ने भी मुलाकात

कसया। थाना क्षेत्र के गांव नैकाछपरा टोला अमरपुर निवासी निशांत सिंह के चाकू से हमला कर हत्या की घटना को लेकर क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। शनिवार को कुशीनगर विधायक पीएन पाठक मृतक के परिजनों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने शोकाकुल परिजनों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पनियरा विधायक ज्ञानेश सिंह, एसडीएम कसया डॉ संतराज सिंह बघेल, थानाध्यक्ष कसया अभिनव मिश्रा, अमरजीत कुशवाहा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें