पडरौना। एनचएन-28 से रिफाइन लेकर जा रहे ट्रक लूटने की सूचना को लेकर पटहेरवा पुलिस कई दिनों से परेशान है। बताया जा रहा है कि ट्रक में 30 लाख से अधिक का रिफाइन था। एसओजी और पटहेरवा पुलिस सोमवार को बिहार प्रांत के जिले में दबिश दी और पुलिस के हाथ अहम सुराग हाथ लगे हैं।
सूत्रों की मानें तो माल लूटने की नीयत से चालक ने पुलिस को झूठी सूचना दी थी। हालांकि, पुलिस अभी कुछ बताने से परहेज कर रही है। पुलिस लूट को संदिग्ध बता रही है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही के पास से रिफाइन लेकर जा रहे एक ट्रक चालक की पिटाई कर बदमाशों ने माल समेत ट्रक को लूट लिया। इसकी सूचना चालक ने पटहेरवा थाने में दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ट्रक के बारे में पता लगाने लगी। जांच में मामला संदिग्ध लगने पर एसपी ने एसओजी टीम को भी इसके लिए लगाया। गोपालगंज और बगहा में पुलिस ने दबिश दी और पुलिस लूटे गए ट्रक तक पहुंच गई है।
सीओ अमित सक्सेना ने बताया कि ट्रक और सामान चोरी होने की सूचना चालक ने कई दिन बाद दी थी। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।