फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस पर गेट लगा कर सार्वजनिक रास्ता बंद करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरवा थाना परिसर की बाउंड्रीवाल के बीच आम रास्ते को लोहे की गेट लगा बंद करने के बाद ग्रामीणों के शिकायत पर शनिवार को पहुंचे विधायक ने कहा कि किसी भी दशा में सार्वजनिक रास्ता को बंद नहीं होगा। एसपी से वार्ता कर बताया कि गेट हमेशा आम जनता के लिए खुला रहेगा।
विज्ञापन

पटहेरवा थाने की बाउंड्रीवाल निर्माण का विभाग द्वारा कराया गया है।थाना परिसर से ही पिच सार्वजनिक रास्ता नेहरू इंटरमीडिएट कालेज सहित थाने के पीछे पटहेरवा खास, बसंतपुर, नौका टोला पाठक टोला व शर्मा टोला के लिए जाता है। इससे लोकनिर्माण विभाग ने पिच कराया है। बाउंड्रीवाल बनने के बाद पुलिस ने सड़क पर लोहे का फाटक लगाकर बंद कर दिया है। ग्रामीण तीन दिन से इसकी शिकायत कर रहे थे।
ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय से पूछताछ की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार से भी वार्ता की। एसपी ने विधायक को आश्वासन दिया कि फाटक हमेशा खुला रहेगा। सार्वजनिक रास्ते को बंद नही किया जाएगा। विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया है कि एसपी आश्वासन दिया है कि सार्वजनिक रास्ता हमेशा खुला रहेगा। थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने बताया है कि फाटक लगा है। पुलिस की मंशा सार्वजनिक रास्ता बंद करने की नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें