फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एयरपोर्ट पर उतरे पीएम...सोशल मीडिया पर तेज हुई उड़ान की मांग

Sat, 21 Jun 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर छाया रहा कुशीनगर एयरपोर्ट से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू कराने की मांग, यूजर्स बोले कुशीनगर से कब उड़ान भरेंगे विमान
विज्ञापन


कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के ट्रांजिट विजिट पर एक दिन में दो बार पहुंचे। शुक्रवार को पीएम लगभग 11:15 पर वायुसेना के बोइंग 777 एयर इंडिया वन विमान से कुशीनगर एयरपोर्ट पर उतरे और फिर वायुसेना के चॉपर हेलीकॉप्टर से बिहार के सिवान जिले के जसौली में जनसभा को संबोधित करने रवाना हो गए। वापसी में करीब 13:15 बजे कुशीनगर एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान पांच लेयर में अभेद्य सुरक्षा रही। पीएम के उतरने से लेकर प्रस्थान तक उड़ान की उम्मीद में बैठे लोगों में निराशा रही। लोग सोशल मीडिया के फेसबुक से लेकर एक्स तक एयरपोर्ट से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान को लेकर पोस्ट करते रहे।
पीएम मोदी के कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ट्रांजिट विजिट पर पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर कुशीनगर वासियों में उम्मीद थी कि जिस तरह 20 जून 2021 को प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था, उसी तरह 20 जून 2025 को एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू करने की घोषण की जाएगी। इसको लेकर सोशल मीडिया पर सुबह से ही मांग उठने लगी थी। मगर प्रधानमंत्री महज एयर इंडिया वन विमान से उतरे और मौजूद जनप्रतिनिधियों का अभिवादन स्वीकार करने के साथ कुशलक्षेम जानते हुए गंतव्य के लिए वायुसेना के चॉपर में बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर उम्मीद में बैठे लोगों ने सोशल मीडिया के फेसबुक, एक्स और अन्य माध्यमों से नियमित घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू कराने की मांग रखी। फाजिलनगर क्षेत्र के राजन शुक्ला ने फेसबुक पर लिखा कि प्रधानमंत्री का कुशीनगर में स्वागत है, लेकिन हवाई चप्पल वाला भी हवाई जहाज में यात्रा करेगा वाला स्टेटमेंट कब सत्य साबित होगा। राजन शुक्ला ने सवाल किया कि आखिर कब लोग यहां से देश-विदेश की हवाई यात्रा करेंगे? गल्फ कंट्री में रहने वाले छोटेलाल यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रजा को समझ लेना चाहिए कि एयरपोर्ट सिर्फ राजा के लिए बना है। सचिन कुमार तिवारी ने विकास का तमाशा करार देते हुए लिखा कि कुशीनगर एयरपोर्ट का नाम सुनते ही गर्व होता है, लेकिन अब केवल भाषणों में यह सीमित रह गया है। पूर्व मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी ने भी फेसबुक पर मांग रखी। कई यूजर्स ने कहा कि पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर पांच साल में लगातार चौथी बार आगमन हो रहा है, लेकिन उड़ानें नहीं शुरू हो पाई हैं। कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि क्या यह एयरपोर्ट सिर्फ फाइलों और तस्वीरों में जिंदा रहेगा? या फिर वास्तव में यहां से विमान उड़ान भरेंगे? क्या किसान का बेटा, मजदूर का बच्चा और पर्यटन से जुड़े लोग भी हवाई सफर का सपना साकार होते देख पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें