बरवां फ़ार्म हाउस पर उतरा प्रधानमंत्री एयरफ्लीट का हेलीकॉप्टर।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
तीनों कार्यक्रम स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्तूबर को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ समेत जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहेंगे।
पीएम के अभेद्य सुरक्षा को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम से 48 घंटे पूर्व दिल्ली से उनकी एयर फ्लीट में शामिल वायुसेना के चार हेलीकॉप्टर सोमवार को रनवे पर उतरे। इसमें मौजूद अफसर व जांच अधिकारी विविध उपकरणों से लैस थे। इन्होंने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री के उतरने से लेकर टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर एयरलाइंस कंपनियों के सीईओ व टूर-ट्रेवल एजेंसी संचालकों के साथ वार्ता स्थल, अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कान्क्लेव व बरवां फार्म में आयोजित जनसभा स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा बंदोबस्त की जानकारी ली। एसपीजी के अफसरों के साथ वहां मौजूद पुलिस, पैरा मिलिट्री फोर्स के अधिकारियों से बातचीत कर तैयारी चाक चौबंद करने की जिम्मेदारी सौंपी।