फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी पुरस्कृत

Sun, 08 Dec 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के मठिया में संचालित आरपीआइसी कॉन्वेंट स्कूल परिसर में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक नीरज तिवारी, सह प्रबंधक धीरज तिवारी व प्रधानाचार्य एसबी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराया। इसके बाद हुई प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग की ए-श्रेणी में लंबी कूद में जीब्रील रेड हाउस ने प्रथम, कृष्णा शर्मा एलो हाउस ने द्वितीय, बी-श्रेणी अनुप कुशवाहा प्रथम, अभय कुमार द्वितीय स्थान प्राप्त किए। इसी तरह बालिका वर्ग की हुई लंबी कूद में ए-श्रेणी की शिवानी कुमारी प्रथम, वंशिका जायसवाल द्वितीय व बी-श्रेणी की जुबैदा खातून प्रथम, प्रियांशी गुप्ता व काजल यादव द्वितीय हासिल किया। इसी तरह ऊंची कूद में सूर्यांस सिंह, सुमित, रितेश गुप्ता, अनूप कुशवाहा, अभिनाश गुप्ता, निरंजन चौधरी, पलक जायसवाल, पलक मद्धेसिया, अनंया मल्ल, प्रगति सिन्हा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्हें विद्यालय की तरफ से पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान विजय शंकर मिश्रा, सुनिल पांडेय, रवीश मिश्रा, शुभमन मोदनवाल, संजीव कुमार, सोमनाथ कसौधन, सरवर, चंद्रेश चौधरी, राहुल जयसवाल, चंद्रभान यादव, अरुन, जोखू प्रसाद, भानुप्रताप सिंह, अभिषेक रौनियार, अंकुर, मंगल, रागिनी चौबे, अनुपमा सिंह, शिवांगी केसरी, खुश्बू रौनियार, रेशु राय, सूरभि सरकार, शालिनी सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, दिव्यांशी केडिया, सरिता शर्मा, खुशी राय, प्राचिता शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें