फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: पौधरोपण से संरक्षित होगा पर्यावरण, आएगी समृद्धि

विज्ञापन
हाटा के मुंडेरा लाला गांव में आयोजित अपराजिता के तहत पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम में पौधारोपण क - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की अपराजिता मुहिम के तहत मुंडेरा लाला गांव में आयोजित हुआ पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

हाटा। अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम अपराजिता के तहत शनिवार को हाटा तहसील के मुंडेरा लाला गांव में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण को संरक्षित करने के उपायों पर चर्चा की गई। पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक-अधिक से पौधरोपण पर जोर दिया। विषय विशेषज्ञों ने पौधरोपण को पर्यावरण संरक्षण के साथ ही आर्थिक समृद्धिके लिए जरूरी बताया।
मुख्य अतिथि फारेस्ट रेंजर राजेश कुशवाहा ने कहा कि पर्यावरण को लेकर लोग आज भी उतने जागरूक नहीं हुए है, जितना की लोगों को होना चाहिए। आज के परिवेश में लोगों को पेड़ लगाने और उसे बचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने की जरूरत पड़ रही है। पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए अमर उजाला की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की जितनी प्रशंसा की जाए, कम होगी। यह मुद्दा लोगों के जीवन के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि लोग जैसे आने रुपये को बढ़ाने के लिए बैंक में फिक्स डिपॉजिट करते हैं और पंद्रह से बीस वर्षों में उनका धन चार गुना हो जाता है, ऐसे ही लोग आगे आकर यदि पेड़ लगाएं तो आर्थिक लाभ तो होगा ही साथ में पर्यावरण भी शुद्ध होगा है। उन्होंने पर्यावरण के बचाव में अमर उजाला की इस मुहिम में सहयोग में आगे गए सावित्री सेवा संस्थान की भी तरफ लोगों में पौधों के नि:शुल्क वितरण करने की तारीफ की। इसे पुनीत कार्य बताया। विशिष्ट अतिथि एसओ अहिरौली बाजार के के राणा ने कहा कि पेड़ पौधों के बिना हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकतेेे। ऐसे में अमर उजाला की मुहिम से जुड़ कर सभी को पौध रोपण करने का संकल्प लेना चाहिए। सत्यकाम पांडेय ने कहा कि मानव की लापरवाही और स्वार्थ के कारण आज हमारा पर्यावरण खतरे में है। लोगों को नाक पर मास्क लगा कर चलते देखना आम बात हो गई है। जबकि प्रकृति ने हमें स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त संसाधन दे रखा है, लेकिन हम उस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जो आने वाले भविष्य के लिए खतरनाक है। सावित्री सेवा संस्थान के प्रबंधक रवीश सिंह ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की लोगों से अपील की। अंत में सभी को शपथ दिलाई गई। अध्यक्षता सावित्री सेवा संस्थान की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने की।
विज्ञापन

इंसेट
कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फारेस्ट रेंजर राजेश कुशवाहा ने कार्यक्रम स्थल पर स्थित मंदिर के सामने सभी अतिथियों के साथ रुद्राक्ष का पौधा लगाया। इस मौके पर ग्राम प्रधान लाल प्रताप सिंह, तूफानी प्रसाद, छोटे लाल शास्त्री, दुर्गेश बहादुर यादव, जगदंबा, सत्यनारायण, उमेश, हरिकेश, धर्मेंद्र, रूबी सिंह, बिंदू, सुभावती, उमापति, सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिलाएं बोलीं, पर्यावरण की रक्षा हम सबका फर्ज
रूबी सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम को सार्थक कदम है। इससे गांवों के लोगों को पर्यावरण को बचाने के उपायों की जानकारी हुई है। बिंदू देवी ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण हैं। यह तो हर कोई जानता है, लेकिन पर्यावरण को लेकर जो जानकारी यहां दी गई है, वह इस गांव के लोगों के लिए हमेशा काम आएगी। सुभावती देवी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का फर्ज है। अगर हम पेड़ पौधों को नहीं बचाएंगे तो जीवन रक्षक आक्सीजन हमें कैसे मिलेगा। अमर उजाला ने इस गांव में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम कराकर वाकई में अच्छा काम किया है। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम होगी। कृष्णा सिंह ने कहा कि लोगों को पौधे लगाना ही नहीं बल्कि उन्हें बचा कर पेड़ बनाने की जिम्मेदारी भी हमारी है। हम केवल पौधे लगा देने से जिम्मेदारी समाप्त नहीं होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें