फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विश्व पर्यावरण माह के तहत हुआ पौधरोपण

Sun, 07 Jul 2024 05:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। छितौनी इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण माह के तहत शिक्षक और छात्रों ने पौधरोपण किया। इसमें पर्यावरण को प्रदूषण से बचाव के लिए विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने कहा कि पेड़-पौधों के अंधाधुंध कटान से प्रदूषण फैल रहा है। बढ़ते प्रदूषण से प्रकृति खतरे में हैं। प्रकृति जीवन जीने के लिए किसी भी जीव को हर जरूरी चीज उपलब्ध कराती है। ऐसे में अगर प्रकृति प्रभावित होगी तो जीवन प्रभावित होगा। प्रकृति को हरा भरा रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाना चाहिए। इसके बाद शिक्षक और छात्रों ने कॉलेज परिसर में बरगद, आम, नीम, पीपल समेत विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए। इस दौरान आकाश सिंह, विजय कुशवाहा, रीना देवी, प्रमोद सिंह, अरविंद कुशवाहा, अंजली कुशवाहा, पिंकी यादव, नर्वदा भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें