फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लटके पोल व तार में फंसा पिकअप, एक घायल

Fri, 10 Oct 2025 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के खोट्ठा में पंद्रहमील जाने वाले मार्ग पर बृहस्पतिवार को शाम करीब तीन बजे चिलुआ गांव के पास लटके बिजली के तार में एक पिकअप फंस गया। इसके चपेट में आने एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन

एक पिकअप सरकारी शराब लेकर मोहनपुर की तरफ जा रहा था। अभी वह चिलुआ गांव के पास पहुंचा ही था कि लटके बिजली के तार व पोल में पिकअप फंस गया। इसके चपेट में आने से गांव चिलूआ निवासी 55 वर्षीय संगम सिंह घायल हो गए। घटना की सूचना पर परिजन पहुंचे परिजन उन्हें देवतहा सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सीटी स्कैन के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। इस घटना की सूचना पुलिस किसी ने अहिरौली बाजार पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शराब से लदी पिकअप गाड़ी को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें