फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जमीन विवाद की रंजिश में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर में बुधवार को देर शाम जमीन विवाद में दबंगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर महिलाओं और एक मासूम बच्ची को लाठी-डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देख आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर गांव निवासी मनशीला का गांव की अनुराधा से काफी समय से जमीन विवाद चल रहा था। बुधवार देर शाम जमीन विवाद ने तूल पकड़ लिया। पीड़िता मनशीला का आरोप है कि अनुराधा के ललकारने पर गांव के ही मोनू, चंद्रशेखर, नंदू और कृष्णवती आदि ने उनके घर पर धावा बोल दिया। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि हमलावरों ने घर में मौजूद मनशीला, उनकी सास निर्मला देवी, ननद रंभा और छोटी पुत्री प्रियांशु को लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
दबंगों की पिटाई से चार लोगों को गंभीर चोटें आईं। घायलों को सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच हमलावर फरार हो गए। थाना प्रभारी दिलीप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें