रोसयाबाजार। एसआईआर को लेकर पौली ब्लाॅक मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को नो मैपिंग की सुनवाई की गई। ब्लाॅक की सभी ग्राम पंचायतों का डाटा लक्ष्य पूरा करने में 270 लोगों की मैपिंग कराना शेष रह गया है।
सहायक विकास अधिकारी जितेंद्र तिवारी ने कहा कि जल्द से जल्द लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा, जिसके लिए सभी जिम्मेदारों को हिदायत देते हुए घर-घर पहुंच कर उनसे दस्तावेज लेकर मैपिंग करने और लक्ष्य पूर्ण कराने के लिए कहा गया था। बृहस्पतिवार को ब्लाॅक मुख्यालय बुलाया गया।
सहायक विकास अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों की मैपिंग करने में दिक्कत आ रही है, उनको सूचित किया जा रहा है। सभी के दस्तावेज मिलने पर उन्हें प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। इस मौके पर पूनम यादव, उमेश, अनूप, जुम्मन सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद