फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वट सावित्री पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना

Sun, 17 May 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सेवरही में वट वृक्ष की पूजा करतीं महिलाएं।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। वट सावित्री का त्योहार शनिवार को मनाया गया। व्रती महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा की और सावित्री व सत्यवान की कथा सुन अखंड सौभाग्यवती होने की कामना की।
विज्ञापन

शहर के गुदरीबाजार, बीआरसी परिसर, साकेत बिहारी मंदिर और जिला मुख्यालय स्थित बीएसए कार्यालय परिसर में वट वृक्ष की व्रती महिलाओं ने विधि विधान से पूजा की और सावित्री व सत्यवान की कथा सुनकर परिवार के सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्यवती की कामना की।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार, सेवरही सहित क्षेत्र के राजपुर खाश, टिकुलिया, सुमही संतपट्टी, ब्रह्मपुर, पिरोजहां, मिश्रौली, जगदीशपुर, राजपुर बगहा, रानीगंज, पिपराघाट आदि गांवों में शनिवार को वट सावित्री की पूजा की गई।

सेवरही में वट वृक्ष की पूजा करतीं महिलाएं।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें