फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने हाथ में हांडी लेकर प्रदर्शन किया

Mon, 28 Nov 2016 11:32 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 तमकुही क्षेत्र के जोगिया सुमालीपट्टी गांव के लोगों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। धरना में शामिल महिलाओं ने हाथ में हांडी लेकर प्रदर्शन किया और राशनकार्ड में अनियमितता बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जोगिया सुमालीपट्टी में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशनकार्ड में अनियमितता का आरोप लगाकर गांववाले 22 नवंबर से ही धरना दे रहे हैं। सोमवार की धरना की अगुवाई धर्मदेव कुशवाहा ने की। इतने दिनों बाद भी किसी अधिकारी के न पहुंचने पर महिलाओं ने हाथ में हांडी लेकर प्रदर्शन किया। उमरावती देवी, चंपा देवी, मुअली देवी, शिवराजी, कांति देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस धरना में रमेश प्रसाद, नंदलाल गुप्त, रामभरोसा कुशवाहा, राजदेव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें