खड्डा नगर पंचायत में बन रहा नाला।संवाद
- फोटो : काव्य पाठ करता कवि।
खडडा। नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। वार्डवासियों को जलभराव से निजात दिलाने और लोगों के आवागमन की सुविधा के लिए नगर पंचायत करीब सात करोड़ की लागत से विभिन्न वार्डों में आरसीसी सड़क और नाला का निर्माण करा रही हैै। कई निर्माण कार्य पूरे भी हो चुके हैं।
नगर के कई मोहल्लों में बरसात का पानी की निकासी नहीं होने से जल जमाव और किसानों के खेतों में फसलों का नुकसान हो रहा था। जिसके समाधान के लिए वार्ड के लोग काफी दिनों से मांग कर रहे थे।
जिसका संज्ञान लेकर नगर पंचायत में करीब ढाई करोड़ से दो बड़े-बड़े नालों का निर्माण करा रही है, जिसमें एक काम पूरा हो गया है तो वहीं दूसरे नाले का अभी निर्माण कार्य चल रहा है। नगर में बरसात के दिनों में शहर का गंदा पानी जटाशंकर पोखरा में गिरता था। अब नया नाला बनने से वार्ड के लाेगों को इस समस्या से निजात मिलेगी।
खड्डा नगर से निकलने वाला दूषित पानी नाला के अभाव में करीब 20 वर्षों से खड्डा, बहोरछपरा, भजन छपरा आदि गांव के किसानों के खेतों में जाता था। जल जमाव होने से फसल नहीं होती थी। इस समस्या के समाधान के लिए नगरपंचायत की ओर से महाराणा प्रताप चौक से बगहवा इनार के आगे तक नाला बनाया गया है। इसके साथ ही शिवाजी चौक से महाराणा प्रताप चौक तक नाला निर्माण अभी चल रहा है। इस नाले को बड़े नाले से जोड़ा जा रहा है। इससे जल निकासी की बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा। बरसात के दिनों में नगर के नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर जटाशंकर पोखरे में गिरता था।
पोखरा के पास नया नाला बनाकर इस समस्या का समाधान करा दिया है। वहीं नगर के कई मोहल्लों में सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। जिससे निजात पाने के लिए करीब छ: वार्डों में करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत से आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
जिसमें कई मार्ग का निर्माण पूरा हो चुका है तो कुछ पर निर्माण अभी चल रहा है। ू