फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुंभ से वापसी में हुई दुश्वारी अपनों को ढूंढ़ने में लोग परेशान

Sun, 02 Feb 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। मौनी अमावस्या को प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने गए लोगों ने लौट कर आपबीती सुनाई। कई लोगों को अपने साथियों को खोजने में दिक्कत हुई तो कई जाम की समस्या से भी परेशान हुए। मेला क्षेत्र से निकलने के बाद भी जाम की वजह से लोगों को घर पहुंचने में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

हाटा नगर के रहने वाले रविंद्र मणि ने बताया कि वह मौनी अमावस्या का स्नान करने के लिए तीन दिन पहले ही मेला क्षेत्र में पहुंच गए थे। जब भगदड़ हुई उसके बाद मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई। इससे मेला क्षेत्र में खाने पीने की चीजों की एक दिन तक परेशानी हुई। बाद में स्थिति सामान्य हो गई। मेला मुख्य स्नान के एक दिन बाद वापसी में जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ा। कई जगहों पर बस जाम में फंस रही थी। बस पकड़ने के लिए भी करीब 30 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। हालांकि, उन्होंने मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं की तारीफ की।
सुकरौली बाजार खास की रहने वाली शशि प्रभा भी अपने रिश्तेदारों के साथ कुंभ में स्नान करने के लिए गई थी। भगदड़ के बाद उनके साथी और रिश्तेदार एक-दूसरे से बिछड़ गए। सभी को फिर से मिलने में काफी परेशानी हुई। इस दौरान लोगों को करीब 40 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें