फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुंभ से लौट रहा पिकअप पलटा, चार घायल

Sun, 02 Feb 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग पर शनिवार की भोर में करीब तीन बजे गांव सेंदुरिया विशुनपुर के टोला गुदरहिया के पास प्रयागराज से स्नान कर बिहार को जाने वाले श्रद्धालुओं से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। इसमें कुल 20 श्रद्धालु बैठे हुए थे।
विज्ञापन

किसी ने इस घटना की सूचना अहिरौली बाजार पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रद्धालुओं को वाहन से बाहर निकाला। घायलों में बिहार प्रांत के बगहा जिले के गांव कैलाश नगर निवासी किसनावती देवी पत्नी विश्वनाथ चौधरी, नंदलाल चौधरी पुत्र कालीचरन चौधरी व खेदनी पत्नी सरल साहनी और बेतिया जिले के थाना रामनगर के गांव जुड़ा पकड़ी निवासी भूजा देवी पत्नी छोटक साहनी सहित तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें