फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी को तीन घंटे तक बैठाए रखा

Tue, 25 Apr 2017 11:31 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला।       
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बरठा ग्राम सभा क्षेत्र के सज्जन छपरा टोला पर मंगलवार को राशन कार्डों में गड़बड़ी की जांच करने पहुंचे एडीओ पंचायत के साथ ग्राम पंचायत अधिकारी को देखकर लोग नाराज हो गए। लोगों ने ग्राम पंचायत अधिकारी को बैठा लिया। करीब तीन घंटे बाद एडीओ पंचायत ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।      
विज्ञापन


इस गांव के लोगों ने राशन कार्ड बनाने में गड़बड़ी शिकायत डीएम से की थी। मंगलवार को एडीओ पंचायत रामचंदर कुशवाहा इसकी जांच करने गांव गए थे। साथ में ग्राम पंचायत अधिकारी नंदलाल सिंह तथा एडीओ सहकारिता राजेश कुमार यादव भी थे। ग्राम पंचायत अधिकारी को देखते ही गांव के लोग नाराज हो गए। लालबाबू राव,धनश्याम कन्नौजिया, छोटेलाल कन्नौजिया,विजय गुप्ता, झगरू गुप्ता, साहब असारी, रमेश गुप्ता आदि लोगों ने ग्राम पंचायत अधिकारी पर पात्रों का नाम अंत्योदय तथा बीपीएल सूची से काटने का आरोप लगाते हुए बैठा लिया। एडीओ पंचायत रामचंद्र कुशवाहा ने लोगों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाकर मामला शांत कराया।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें