फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सबको साथ लेकर चलने वाला संगठन है आरएसएस

Fri, 19 Dec 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के उदित नारायण पीजी कॉलेज के खेल परिसर में बृहस्पतिवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस मौके पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें शहर के लोगों को संघ के उद्देश्यों, संगठन की भूमिका और समाज में परिवर्तन लाने के तरीकों पर आरएसएस के विचार साझा किए गए। विभाग संपर्क प्रमुख दीपेंद्र ने कहा कि संघ किसी को विरोधी नहीं मानता, बल्कि वह सबको साथ लेकर चलने वाला संगठन है। लोगों को उन बलिदानों पर गर्व करना चाहिए, जो देश और समाज के लिए दिए गए थे। उन्होंने भारत सरकार की तरफ से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने के निर्णय की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने यह महसूस किया कि केवल ब्रिटिश शासन का अंत ही स्वतंत्रता नहीं है, बल्कि भारतीय समाज को सशक्त और संगठित करना भी आवश्यक है। इस उद्देश्य के तहत संघ की स्थापना की गई। उन्होंने सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी जीवन शैली और नागरिक कर्तव्यों को बढ़ावा देने की बात की। सम्मेलन को डॉ. सुनीता पांडेय, डॉ. ममता मणि त्रिपाठी, जिला प्रचारक अभय, प्रांत गौ सह सेवा प्रमुख फूलबदन, विभाग सह कार्यवाह रवि कृति, जिला कार्यवाह पंकज मिश्र, जिला प्रचार प्रमुख आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, नगर सेवा प्रमुख डॉ. धनंजय मिश्र, सदर विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़, चेयरमैन विनय जायसवाल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इसके पूर्व निकली शोभा यात्रा कोतवाली रोड, तिलक चौक, मेन बाजार, नौकाटोला, रामकोला रोड, सुभाष चौक होते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल पहुंचा।
इस दौरान बुलबुल जायसवाल, अजीत, प्रहलाद, दीनानाथ, रामाश्रय, मुकेश त्रिपाठी, रवि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें