फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार संकल्पित

Fri, 19 Dec 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रामकोला क्षेत्र के धर्मसमधा मंदिर के पास बृहस्पतिवार को उद्योग एवं उद्यम निदेशालय की तरफ से प्रायोजित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का उद्घाटन हुआ। इसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार संकल्पित है। इसके लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, स्वयं सहायता समूह समेत अन्य योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसमें महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार सृजन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इन योजनाओं का महिलाओं को लाभ लेना चाहिए। उद्घाटन कार्यक्रम वरिष्ठ नेता राधेश्याम दीक्षित, भाजपा नेता वरुण राय, मनोहर गुप्ता, दरोगा सिंह, प्रेम तिवारी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें