पडरौना। शहर के रामकोला रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में चित्रांश समाज के लोगों ने रविवार को भगवान श्रीचित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की। इस दौरान कलम-दवात की विशेष पूजा करने के बाद सामूहिक हवन व महाआरती कर पूर्णाहुति भी की गई।
यम द्वितीया के दिन चित्रांश समाज के लोग अपने घरों में भगवान श्रीचित्रगुप्त और कलम-दावात की विधिवत पूजन-अर्चन करने के बाद चित्रगुप्त मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर के पीठाधीश्वर अजयदास महाराज ने चित्रगुप्त वंशजों को भगवान श्रीचित्रगुप्त के प्रतिमा के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कराया। पूजा-अर्चना के बाद चित्रांश समाज की ओर से सामूहिक रूप से कलम-दवात की पूजा की गई।
पीठाधीश्वर ने कहा कि लेखन संबधित कार्य करने वालों के अलावा अकाल मृत्यु से बचने के लिए भगवान श्रीचित्रगुप्त की पूजा हर वर्ग के लोगों को करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी त्योहार सभी के लिए विशेष महत्व रखता है, लेकिन विभिन्नता में एकता के प्रतीक इस देश में कोई पर्व किसी एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि सभी के लिए महत्वपूर्ण है। इस दौरान नरेंद्र वर्मा, संजय चाणक्य, ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, डाॅ. रविरंजन श्रीवास्तव, प्रकाश श्रीवास्तव, सभासद प्रमोद श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, मुरली श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, हरेन्द्र वर्मा, संजय श्रीवास्तव, डाॅ. संतोष श्रीवास्तव, राकेश उर्फ पप्पू श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, धीरेंद्र मोहन सहाय, राजन श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, सच्चिदानंद श्रीवास्तव, नरेन्द्र श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, नन्हे श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।