फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे लोग, रात को हो रही कटौती

Tue, 09 Jun 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। भीषण गर्मी के बीच कई वार्डों में बिजली आपूर्ति ठप होने और फॉल्ट ठीक न होने से नाराज लोगों ने रविवार रात स्थानीय बिजलीघर पर पहुंचकर हंगामा किया। आरोप है कि फॉल्ट ठीक करने के लिए आउटसोर्सिंग लाइनमैन ने रुपये की मांग की, इससे लोगों का आक्रोश बढ़ गया।पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में ले लिया। सोमवार को उनका शांतिभंग में पुलिस ने चालान कर दिया। उपभोक्ताओं से रुपये मांगने के आरोपी आउटसोर्सिंग लाइनमैन को कार्यमुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर दो हरिहरपुर समेत तीन वार्डों की बिजली आपूर्ति रविवार को सुबह से फॉल्ट की वजह से ठप थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फॉल्ट ठीक कराने के लिए वार्डवासियों ने चंदा जुटाकर बिजलीघर पर तैनात एक आउटसोर्सिंग पर तैनात लाइनमैन को रुपये दिए थे। इसके बाद लाइनमैन मौके पर पहुंचा और फॉल्ट ठीक होने की बात कहकर वापस लौट गया। हालांकि बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद भी प्रभावित वार्डों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इसके बाद लोगों ने लाइनमैन से दोबारा मोबाइल पर बात कर फाल्ट ठीक करने को कहा। आरोप है कि कई बार संपर्क करने के बावजूद वह मौके पर नहीं पहुंचा और दोबारा जाने के लिए फिर रुपये मांगने लगा। इससे लोगों का गुस्सा बढ़ गया।
आक्रोशित लोग रविवार रात करीब नौ बजे कस्बे की बिजली उपकेंद्र पर पहुंचे लाइनमैन से कहासुनी के बाद आपूर्ति को जबरन बंद कर दी। एसडीएम आकांक्षा मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचीं। पुलिस ने उपकेंद्र पर हंगामा करने वाले नौ लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें