पडरौना। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 28 महादानियों ने रक्तदान किया।
रक्तदान करने वालों में जियाउल हक, विवेक कुमार, डॉ. सप्तर्षी चट्टोपाध्याय, राजकुमार प्रजापति, राम नारायण प्रजापति, सतीश चंद्र, सुमीत गोयल, अमन गोयल समेत आठ और कुशीनगर में अमर उजाला फाउंडेशन व रोटरी क्लब की तरफ से कुशीनगर में आयोजित रक्तदान शिविर में सुनीता पांडेय, जितेंद्र प्रजापति, अभिमन्यु, अजय कुमार सिंह, विजय कृष्ण द्विवेदी, सुनील सिंह, विनोद वर्मा, अमरेंद्र प्रताप नारायण सिंह, हेमंत गर्ग, संतोष गुप्ता, पूजा, अदिल खान, डॉ. रत्नेश सिंह, दीपक तिवारी, राजू चौहान, सरवरे आलम समेत अन्य माैजूद रहे।