फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वोटर बनने के लिए परेशान हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। स्थानीय ब्लॉक परिसर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नो मैंपिंग वाले मतदाता नोटिस जारी होने के बाद पहुंच रहे हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए पहुंच रहे लोगों का आरोप है कि उन्हें तैनात कर्मियों की तरफ से कोई सहयोग नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते काफी परेशान हैं। इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि नौ मैपिंग नहीं होने वाले लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए जो निर्वाचन की तरफ से दस्तावेज साक्ष्य के रूप में दिए जाने हैं। उसकी सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते उन्हें परेशानी हो रही है। यहां पहुंचने वाले लोगों को जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क होनी चाहिए, जहां से जांच कर जरूरी दस्तावेज की जानकारी दी जाए, ताकि उन्हें सहूलियत मिल सके।
इस संबंध में बीडीओ रामप्रवेश ने कहा कि नो मैपिंग वाले पहुंच रहे लोगों को सही जानकारी दी जा रही है। नोटिस में सारी सही जानकारी दी गई है। अगर उन जानकारियों का अनुपालन किया जाए तो कोई परेशानी नहीं होगी। जागरूकता की भी काफी कमी पाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें