बिजली कटौती के विरोध में समउर बाजार में प्रदर्शन करते लोग। संवाद
गंगुआ बाजार। समउर बाजार तिराहे पर सोमवार को क्षेत्र के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने चेताया कि यदि बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन तेज करते हुए बाजार में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए लोगों ने कहा कि बीते 15 दिन से पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से लोग परेशान है। ऐसे में समउर बाजार समेत अगल बगल के गांवों में हर दिन पांच से छह घंटे ही बड़ी मुश्किल से बिजली आपूर्ति हो पा रही है। प्रदर्शन रहे लोगों ने चेताया कि इस समस्या को लेकर मंगलवार को बिजली निगम के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी यदि बिजली कटौती की समस्या दूर नहीं हुई आंदोलन करते हुए बाजार में अनिश्चित कॉलीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरानप सूरज चौरसिया, श्याम प्रताप राव, इश मोहम्मद, श्रवन गौतम आदि मौजूद रहे।