फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली कटौती और लो वोल्टेज से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 04 Jul 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। भीषण उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। अहिरौली राजा चौराहे पर प्रदर्शन कर बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की और शीघ्र नियमित आपूर्ति की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भीषण गर्मी में बिजली की अनियमित आपूर्ति से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और घरों में रहने वाली महिलाओं को उठानी पड़ रही है।
वहीं, बिजली कटौती के कारण नलकूपों का संचालन प्रभावित होने से खेती-किसानी का कार्य भी बाधित हो रहा है। मारकंडेय मिश्र, अशोक पटेल, दुर्गा मद्धेशिया, राजेश कुमार, सुनील कुमार, विक्रम सिंह, राजेंद्र प्रसाद और राजू सहित अन्य लोगों ने कहा कि हर वर्ष गर्मी शुरू होते ही बिजली संकट गहरा जाता है।
विज्ञापन

वर्तमान में मुश्किल से 10 घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल पा रही है। विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे बिजली उपकेंद्र का घेराव करने को मजबूर होंगे। इस संबंध जेई राजाराम सागर ने बताया कि उच्च स्तर से जितनी विद्युत आपूर्ति मिल रही है, उसी के अनुरूप क्षेत्र में सप्लाई दी जा रही है। अधिक लोड के कारण लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिसे जल्द दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें