फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली कटौती से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विधुत कटौती को लेकर पिपरा कनक चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते लोग।संवाद
विज्ञापन
पिपरा कनक। एक महीने से कभी रोस्टरिंग तो कभी फाल्ट के नाम पर बेहिसाब बिजली कटौती हो रही है। इससे नाराज लोगों ने बुधवार को पिपरा कनक चौराहे पर प्रदर्शन किया। एक सप्ताह के अंदर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर उपकेंद्र पर अनशन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पटहेरवा उपकेंंद्र के पिपरा कनक फीडर से महरुटोला, चैन पट्टी, बसंतपुर, बंजारी टोला, भेड़िहारी टोला, पटहेरवा, गगलवा, धुसवा, शाह टोला, खुद्दी टोला, मीर बिहार, बोधा टोला, करजहां, बरई पट्टी, बनबीरा, नरहवां, बसडीला महंथ, बाढ़ु चौराहा आदि को बिजली सप्लाई होती है। लोगों का आरोप है कि एक महीने से शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक रोस्टरिंग की जा रही है। भोर में कुछ देर बिजली मिलती है। सुबह पुन: काट दी जाती है। उमस भरी गर्मी में लोगों को जाग कर रात बितानी पड़ रही है।
क्षेत्र के 15 से अधिक गांवों के लोगों ने अरुण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पिपरा कनक चौराहे पर बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि सप्ताह में बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो अनशन किया जाएगा। उसकी सारी जिम्मेदररी बिजली निगम की होगी। इस दौरान मेराज अहमद, खुर्शीद आलम, उमर उर्फ सद्दाम, जियाउल खान, राशिद अली, नसीर अहमद, टीपू सुल्लतान, अहमद रजा उर्फ गुडडू, अनवारुल हक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें