फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी पीसीएस परीक्षा

Sat, 21 Dec 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले बंद हो जाएगा प्रवेश द्वार
विज्ञापन

- ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का भी होगा प्रयोग
पडरौना। जिले के सात केंद्रों पर रविवार को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में होगी। शांतिपूर्ण और सुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए प्रशासन की तरफ से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। परीक्षा मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी। इसके लिए मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दिन सुबह सात बजे अपनी आईडी के साथ परीक्षा स्थल पर पहुंच जाएंगे। परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पूर्व ही प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का भी प्रयोग किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित पीएसएस प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर को जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। इनमें कुल 3168 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा के निष्पक्ष एवं सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सात-सात सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सात-सात सेक्टर मजिस्ट्रेट/स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। इस बार की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का भी प्रयोग किया जा रहा है। एडीएम न्यायिक प्रेम कुमार राय ने बताया कि परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में है। परीक्षा की सूची बनाए रखने और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सेक्टर, स्टैटिक मजिट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके पहले केंद्र पर परीक्षार्थियों को पहुंचना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें