करमैनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज की जांच करते डॉ. संजय कुमार। संवाद
पडरौना। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन जिले के 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ। इसमें 2737 मरीजों के सेहत की जांच व उपचार किया गया। सबसे अधिक मरीज बुखार के अलावा टाइफाइड चर्म रोग के इलाज के लिए पहुंचे थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य इकाइयों पर कुल 1122 पुरूष, 1188 महिला और 427 बच्चों ने इलाज के लिए पंजीकरण कराया था। डॉक्टरों ने कहा कि मौसम के उतार चढ़ाव से अधिक परेशानी हो रही है। इस समय बुखार, चर्मरोग के अलावा डायरिया की समस्या हो रही है। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी हो तो तुरंत चिकित्सक को दिखाए। आरोग्य मेले में श्वांस के 226, पेट की समस्या से जूडे282, मधुमेह के244, चर्म रोग के 458 मरीजों की जांच के बाद जरूरी दवाएं दी गई। नौ को संभावित टीबी की जांच की गई।
580 सामान्य स्वास्थ्य समस्या लेकर इलाज के लिए पहुंचे थे। टेकुआटार प्रतिनिधि के अनुसार नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेकुआटार में मेले में 112 मरीज़ों का इलाज हुआ। इसमें सर्वाधिक 70 मरीज़ वायरल फीवर, 18 मरीज़ चर्म रोग के और 12 एलर्जी के दो टीबी के संभावित रोगी। डॉक्टर शरिक आजाद खान ने बताया की मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
इस मौके पर निशांत मिश्रा इसरार, अहमद, दीपमाला, नवाज शरीफ, प्रियेश कुमारआदि मौजूद रहे। लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार न्यू पीएचसी में 115 मरीजों का इलाज हुआ। चिकित्साप्रभारी डॉ. संतोष नायक ने बताया मौसम में बदलाव के कारण चर्मरोगियो की संख्या बढी हैं। त्रिवेनी प्रसाद, चंद्रभान राय, मुहम्मद समसुद्दीन को चर्मरोग की शिकायत थी। उन्होंने बताया कि तेज़ खुजली होने पर शरीर में लाल, गोल या फैले हुए दाने हो जाते है। लैब टेक्निशियन तृप्ति ने बताया कि मधुमेह के 20 मरीज, चर्म रोग के 25 मरीज, ब्लडप्रेशर के 20 मरीज, टायफाइड के 4 मरीज, बुखार के 12मरीज का इलाज हुआ। उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार। क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी में 30 मरीजों का स्वस्थ परीक्षण किया गया और निःशुल्क दवा दी गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा,संजय कुमार ने बताया कि आरोग्य मेला में त्वचा,सर्दी व वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की सख्या अधिक थी।इस दौरान सलोनी श्रीवास्तव, जमील अहमद वारसी,रामजी कुशवाहा,अशोक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।