फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पानी में डूबी थीं फसलें, प्रशासन ने निकलवाया

Mon, 13 Oct 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रहसू बाजार। फाजिलनगर के जोकवा खुर्द ग्राम सभा में रविवार को राजस्व और पुलिस की टीम पहुंची। गांव के पश्चिम तरफ पुलिया से होकर निकलने वाली पानी किसी ने बंद कर दिया था। इससे फसले करीब दस दिनों से पानी में डूबी थी। पुलिस की मौजूदगी में वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर पानी निकासी की व्यवस्था की गई। राजस्वकर्मियों ने स्थायी व्यवस्था के लिए पक्की नाला निर्माण के लिए कार्ययोजना बनाकर भेजने को प्रधान से कही।
विज्ञापन


ग्राम सभा के पश्चिम पुलिया से होकर कई वर्ष पहले से बरसात का पानी खेतों से निकलकर सोनदा माइनर में जाता रहा है। पुलिया के दक्षिण पक्का घर बन जाने के बाद पानी का बहाव रूक गया। इससे किसानों का करीब 25 एकड़ के करीब फसल 10 दिनों से डूबा था। गांव के संभ्रांत लोगों के साथ बातचीत किए, लेकिन कोई हल नहीं निकला तो ग्राम प्रधान प्रधान हरिलाल यादव ने कसया एसडीएम से शिकायत किया। रविवार को लेखपाल सन्नी गुप्ता और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। सड़क के किनारे से जेसीबी की मदद से पानी निकासी की व्यवस्था कराया, प्रभावित मकानों के आने जाने के लिए सीमेंट की पाइप जमीन के अंदर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें