फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कृषि विवि में पढ़ाई का रास्ता साफ, इसी महीने से चलेंगी कक्षाएं

विज्ञापन
निर्माणाधीन कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रावास का निरीक्षण करते कृषि मंत्री सूर्य
विज्ञापन
कसया/पकवा इनार। निर्माणाधीन कृषि विश्वविद्यालय में सीएम के निर्देश के बाद एक सितंबर से कक्षाएं शुरू करने की तैयारी थी लेकिन भवन निर्माण में देरी के चलते नहीं हो सकी। बुधवार को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही भवन का निरीक्षण करने के बाद इसी महीने से क्लास शुरू होने का दावा किया। छात्रों के लिए रहने, भोजन, पानी, बिजली, सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं निर्माणाधीन सभी कार्य हर हाल में 10 नवंबर तक पूरा कर विश्वविद्यालय को हैंडओवर करने को कहा।कृषि मंत्री ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से लाइब्रेरी, गर्ल्स हॉस्टल और अन्य भवनों की प्रगति की जानकारी ली। लाइब्रेरी में पहुंचकर बेंच पर बैठकर उसकी गुणवत्ता भी परखी।
कृषि मंत्री ने कहा कि प्रयास है कि इसी महीने कक्षाएं शुरू हो जाएं। कृषि विश्वविद्यालय में प्रवेश को लेकर चल रही काउंसिलिंग में 48 विद्यार्थियों ने कुशीनगर कॉलेज को विकल्प के रूप में चुना है। इसको ध्यान में रखकर विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने छात्रों की पढ़ाई शुरू कराने के साथ उनके रहने समेत अन्य व्यवस्थाएं तैयार करने की चुनौती है। निरीक्षण के दौरान आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, अयोध्या के डॉ. सुशांत कुमार श्रीवास्तव से पढ़ाई शुरू कराने में आने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन

उन्होंने विश्वविद्यालय के लिए एक रजिस्ट्रार और ओएसडी की आवश्यकता बताई। कृषि मंत्री ने इस पर जल्द विचार कर निस्तारण का आश्वासन दिया। कृषि मंत्री ने कार्यदायी संस्था और संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन कार्य 10 नवंबर तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। इसके लिए संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने विश्वविद्यालय की साज-सज्जा, लाइटिंग, सौंदर्यीकरण और सड़क व्यवस्था को भी समय से दुरुस्त कराने को कहा।
-
प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर भी तैयारी
-कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशीनगर कृषि विश्वविद्यालय के संभावित भ्रमण को देखते हुए भी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विश्वविद्यालय परिसर की लाइटिंग, सौंदर्यीकरण, सड़क और अन्य व्यवस्थाएं बेहतर होनी चाहिए। विश्वविद्यालय भवन को हैंडओवर करने पर जोर देते हुए कहा कि अब ज्यादे विलंब न हो। निरीक्षण के दौरान डीएम महेंद्र सिंह तंवर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अक्षय दीपक, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, सभासद पीएन सिंह, केशव सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष टीएन राव, वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम गौड़, ध्रुव सिंह पटेल, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार सिंह, इंजीनियर श्याम चरण शुक्ल, सोनू सिंह पटेल, कोऑर्डिनेटर राजीव कुमार सिंह समेत कार्यदायी संस्था के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें