फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पासपोर्ट कार्यालय अप्रैल से हो जाएगा सक्रिय

Sat, 22 Feb 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रविंद्रनगर धूस स्थित सांसद जनसुनवाई केंद्र के भवन में बने पासपोर्ट कार्यालय का राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्यालय की व्यवस्था और सेवाओं के संचालन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो अप्रैल से कुशीनगर का पासपोर्ट कार्यालय का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे यहां के लोगों को पासपोर्ट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने कहा कि नए पासपोर्ट कार्यालय शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब उन्हें पासपोर्ट बनवाने के लिए गोरखपुर या दूसरे दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यालय की सभी सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित हों और आवेदकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसका ख्याल रखा जाए। अत्याधुनिक संसाधनों से यह कार्यालय लैस होगा और प्रतीक्षारत आवेदकों की सूची को वरीयता के आधार पर डिस्प्ले भी किया जाएगा।
उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार जताया। मौके से ही उन्होंने मोबाइल के जरिए विदेश मंत्रालय से संपर्क किया और कार्यालय को शुरू करने की जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि मंत्रालय को रिपोर्ट मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें