पहले दिन ही सवा दो घंटे देर से पहुंची सवारी गाड़ी
पडरौना। गोरखपुर से कप्तानगंज जंक्शन तक चलने वाली सवारी गाड़ी विस्तार कर रविवार को पडरौना तक चलाई गई। पहले ही दिन ट्रेन अपने निर्धारित समय से सवा दो घंटे देर से पहुंची। इस सवारी गाड़ी को पडरौना रेलवे स्टेशन से वापस गोररखपुर रवाना कर दिया गया।
दीपावली और छठ देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से कप्तानगंज तक चलने वाली सवारी गाड़ी (55056) अप का रविवार से पडरौना रेलवे स्टेशन तक विस्तार किया है। यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 09.35 बजे से चलकर 11.15 बजे पहुंचेगी। इसके बाद (55055) डाउन बनकर सुबह 11.40 बजे चलकर दिन के 02.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन को विस्तार देने पर भाजपा नेता चंद्रभान कुशवाहा ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने ट्रेन चालक और गार्ड का मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर मंटू मोदनवाल, कृष्ण कुमार कुशवाहा, सुरेश शर्मा, राकेश कुशवाहा, अमिन, सीताराम कुशवाहा, परशुराम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।