फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रेलवे स्टेशन पर छूटे यात्री को परिजनों को सौंपा

Thu, 09 Jul 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। गोमतीनगर-थावे एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक यात्री रेलवे स्टेशन पर छूट गए। परिजनों ने रेलवे के 139 हेल्पलाइन पर सूचना दी। सक्रिय हुई रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर छूटे यात्री को पकड़कर उनके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मुख्य प्रचार निरीक्षक हिमांशु राव ने बताया कि मंगलवार को एक यात्री ने सूचना दी कि गाड़ी संख्या 15113 गोमतीनगर से थावे की यात्रा के दौरान मानसिक रूप से अस्वस्थ एक यात्री अपने परिजनों से बिछड़ गए हैं। सूचना मिलते ही रेलवे विभाग गंभीर हो गया। कप्तानगंज आरपीएफ को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस सक्रिय हो गई। रेलवे पुलिस ने कप्तानगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मियों की सतर्क करते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टेशन पर छूटे यात्री को ढूंढ़ लिया। इसके बाद उनके भतीजे अनुज कुमार सिंह को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें