फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहभागिता जरूरी’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहभागिता जरूरी’
विज्ञापन

सुरक्षा बलों के अधिग्रहीत विद्यालय भौतिक संसाधनों की व्यवस्था के निर्देश
पडरौना। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा बलों के जिले के 198 स्कूल और कॉलेजों का अधिग्रहण किया गया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में इन कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें कॉलेज में उपलब्ध भौतिक संसाधनों की चर्चा कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।
डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सभी कर्मचारियों की सहभागिता जरूरी है, इसलिए कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा और इमानदारी से करना होगा। उन्होंने प्रधानाचार्यों से अभियान चलाकर मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी सचिंद्र पटेल ने मतहतों को चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात सुरक्षा बलों को ठहरने के लिए अधिग्रहीत स्कूल-कॉलेज में उपलब्ध भौतिक संसाधनों की जांच करने के निर्देश दिए। यदि कोई कमी हो तो समय से पूर्व अवगत करा दें, ताकि उसे दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि विद्यालय में सुरक्षा बल पहुंचने पर उनकी जरूरतों का ख्याल रखें।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम देवीदयाल वर्मा, एएसपी रितेश कुमार सिंह, डीआईओएस मनमोहन शर्मा, नीरज बंका, डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ. अश्वनी पांडेय, रमेश सिंह, उमाशंकर सिंह, शैलेंद्र दत्त शुक्ला, मुकुल शुक्ला, मंशा देवी, सरोज दूबे, नर्वदेश्वर चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें