फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूल के दो शिक्षक आपस में भिडे़

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूल के दो शिक्षक आपस में भिडे़
विज्ञापन

जौरा बाजार(कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के एक स्कूल में दो शिक्षक आपस में भिड़ गए। मामला बिगड़ता देख मधुरिया चौकी इंचार्ज ने दोनों पक्षों को थाने भेज दिया।
फाजिलनगर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय मधुरिया के प्रधानाध्यापक व एक महिला शिक्षक के बीच विवाद चला आ रहा है। दोनों के बीच सोमवार व मंगलवार को आगमन रजिस्टर पर समय दर्ज करने के लिए नोकझोंक हुई थी। बुधवार को भी इसी मुद्दे पर कहासुनी होने लगी। मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस मामले में महिला शिक्षक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में फाजिलनगर के बीईओ दयानंद चंद ने कहा कि इस प्रकार का प्रकरण संज्ञान में आया है, लेकिन मेरा एक्सीडेंट होने के चलते अवकाश पर हूं। मधुरिया चौकी इंचार्ज अवधेश सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों को थाने भेजा गया है।घटना की जानकारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें