फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद प्रस्तावित सूची का आज होगा प्रकाशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद प्रस्तावित सूची का आज होगा प्रकाशन
विज्ञापन

पडरौना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सीटों का परिसीमन हो चुका है। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान पद के लिए प्रस्तावित सीटों का प्रथम प्रकाशन सोमवार को किया जाएगा। उसके बाद इस पर आपत्तियां ली जाएंगी।
आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन जनवरी में किया जाएगा। इस बार नई नगर पंचायतों के गठन व सीमा विस्तार के चलते 46 ग्राम पंचायतें कम हो रही हैं। इसके चलते जिला पंचायत की भी सात सीटें कम हो रही हैं। क्षेत्र पंचायतों की सदस्य संख्या पर भी इसका असर पड़ेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में जिले में 1046 ग्राम पंचायतें व 68 जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र थे। पिछले वर्ष सरकार ने दुदही, तमकुहीराज, फाजिलनगर, सुकरौली व छितौनी को नई नगर पंचायत बनाने के अलावा सेवरही नगर पंचायत व पडरौना नगर पालिका का सीमा विस्तार किया था।
इसके चलते 46 ग्राम पंचायतों की करीब सात लाख आबादी नगरीय क्षेत्र में शामिल हो गई थी। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर को, जबकि क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत का कार्यकाल मार्च में पूरा हो रहा है। शासन ने पंचायतों के अगले निर्वाचन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पिछले दिनों ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के लिए गाइडलाइन जारी की गई थी।
इसके अनुसार चार से 11 दिसंबर के बीच निर्वाचन क्षेत्र निर्धारण के लिए जनसंख्या के आंकड़े जुटाने और 12 से 21 दिसंबर के बीच प्रस्तावित निर्वाचन क्षेत्रों की सूची बनाकर उनका प्रकाशन किया जाना था। इसके बाद 22 से 26 दिसंबर के बीच प्रस्तावित सूची पर आम लोगों से आपत्ति ली जानी है। 27 दिसंबर से 02 जनवरी के बीच आपत्तियों का निस्तारण तथा तीन से छह जनवरी के बीच अंतिम प्रकाशन होना है।
जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र की प्रस्तावित सूची जिला पंचायत कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। इसके अलावा ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्र की प्रस्तावित सूची संबंधित ब्लाक के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन

इस बारे में डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए सभी सीटों के परिसीमन का कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति ने प्रस्तावित सूची की जांच भी कर ली है। सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय व सभी 14 क्षेत्र पंचायत कार्यालयों पर इस सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इस बार ग्राम पंचायतों की संख्या 1003 व जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र की संख्या 61 होगी। पिछले चुनाव में ग्राम पंचायतों की संख्या 1049 और जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 68 थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें